फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नकली निकले सोने के आभूषण चार के खलाफ केस, दो गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के भारत-नेपाल सरहद पर मंगलवार देर शाम को एसएसबी टीम की ओर से बरामद किए गए आभूषण जांच में नकली निकले हैं। इतना ही नहीं गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मामले में एसएसबी सहित कई सुरक्षा एजेंसियाें की पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में बुधवार को एसएसबी बीओपी झुलनीपुर में तैनात आरक्षी सुनील कुमार दुबे की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी आरक्षी सुनील कुमार दुबे ने पुलिस से बताया है कि वह आरक्षी साहिल कुमार के साथ झुलनीपुर के लाइन एक पर ड्यूटी में तैनात थे। इसी बीच एक बाइक से दो व्यक्ति नेपाल की ओर से भारतीय सीमा क्षेत्र की ओर आते दिखे। संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ की गई तो इसमें एक शख्स ने अपना नाम शाकिर अली खान निवासी लक्ष्मीनगर थाना खोडारी जिला गोंडा बताया। जबकि दूसरे शख्स ने अबरार निवासी हरपुर टोला निबियहवा थाना बरगदवा बताया। इस दौरान तलाशी लेने पर शाकिर के पास से दो आधार कार्ड के साथ ही एक पैन कार्ड भी बरामद हुआ।
शाकिर अली खान ने गले में चेन और दाहिने हाथ में ब्रेसलेट पहना हुआ था। बैग की तलाशी लेने पर पांच अंगूठी और पांच बिस्किट भी बरामद हुए जो सोने के जैसे लग रहे थे। ऐसे में निचलौल शहर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर आभूषण की जांच कराई गई। इस दौरान जांच में मिले आभूषण और बिस्किट नकली निकले।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार एसएसबी के आरक्षी सुनील कुमार दुबे की फर्द के आधार पर आरोपी शाकिर, अबरार और रामसुरेश चौधरी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें