फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अमृत भारत एक्सप्रेस का सिसवा पहुंचने पर स्वागत

Sat, 19 Jul 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल के लिए शुक्रवार से संचालित नई अमृत भारत एक्सप्रेस शाम 4:10 पर सिसवा स्टेशन पहुंची। जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल और भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और ड्राइवर एवं गार्ड को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के नोडल अधिकारी अमित मणि त्रिपाठी ने कहा कि गाड़ी संख्या 15567/68 अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार दो दिन मोतिहारी से सुबह 8:00 बजे चलकर दोपहर 12:05 बजे सिसवा पहुंचेगी और बुधवार व शनिवार को आनंद बिहार से मोतिहारी के लिए चलाई जाएगी। इस दौरान यातायात निरीक्षक चंदन राव, मुख्य प्रचार निरीक्षक हिमांशु राव भाजपा नेता संतोष सिंह, प्रमोद जायसवाल, प्रह्लाद अग्रवाल, जयप्रकाश भालोटिया, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें