महराजगंज। भारतीय क्षेत्र के अलावा नेपाल के पहाड़ों पर भी तेज बारिश हो रही है। इससे भारतीय क्षेत्र की नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी धीरे-धीरे हो रही है। महाव नाले में तेजी से पानी का स्तर बढ़ा। खतरे के निशान से महाव नाला सात फीट ऊपर बह रहा है। वहीं गंडक नदी खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है।
प्यास नदी खतरे के निशान पर आ चुकी है। वहीं अन्य नदियों में पानी स्तर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए बंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी ओर से महाव को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है। बुधवार को सिचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता जय प्रकाश सिंह व अन्य अधिकारियों ने तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ सुरक्षा के लिए विभिन्न तटबंधों की स्थिति, कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंताओं एवं जूनियर इंजीनियरों को तटबंधों की निगरानी के निर्देश दिए।
-
नदियों के जल स्तर पर एक नजर में नदियां-खतरे का निशानवर्तमान जल स्तर
गंडक109.679 मीटर-107.05 मीटर
रोहिन त्रिमुहानी घाट82.44 मीटर79.60 मीटर
रोहिन भौराबारी79 मीटरनील
रोहिन रतनपुर-99.35 मीटर-96.50 मीटर
महाव नाला-पांच मीटर-12 मीटर
राप्ती रिगौली80.30 मीटर-77.08 मीटर
चंदन -101.05 मीटर-100.10 मीटर
प्यास-102.25 मीटर-102 मीटर