फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल दर्शन के लिए जा रहे महाराष्ट्र के यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल दर्शन के लिए जा रहे महाराष्ट्र के यात्री की मौत
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा से नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे यात्रियों के जत्था में शामिल एक बुजुर्ग की शनिवार की शाम हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के बुलढाणा निवासी दिनकर केशव सांवड़े (67) पंद्रह दिनों पूर्व बस से यात्रियों के जत्थे के साथ नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ दर्शन के लिए निकले थे। शनिवार की शाम लोग नौतनवां के बाईपास पर स्थित मां बनैलिया मंदिर पर पहुंच दर्शन के लिए उतरे थे। इसी दौरान दिनकर केशव सांवड़े को दिल का दौरा पड़ गया। साथ आए लोग उन्हें आनन-फानन पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी पर केस दर्ज
पनियरा ।स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के द्वारा अपने ही गांव के युवती के साथ प्रेम संबंध बना कर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक गांव की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता के तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ़ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें