फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वर्ण पदक के साथ महराजगंज के चैंपियनों ने किया आगाज

Thu, 14 Nov 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंडलीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर गए चैंपियन ने गोल्ड मेडल के साथ अपने सफर का आगाज किया। बुधवार को प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 गोल्ड, 8 सिल्वर व 6 ब्राॅन्ज मेडल हासिल करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। साथ ही राज्य स्तरीय आयोजन के लिए टिकट पक्का किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक अखिलेश पाठक ने बताया कि प्राथमिक स्तर बालक संवर्ग में 200 मीटर 400 मीटर दौड़ में पनियरा ब्लाॅक छोटी देवीपुर के अरविंद कुमार ने जिले का झंडा बुलंद करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। लंबी कूद में जिले के खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल हासिल कर चैंपियन बनने की राह को मजबूत किया। जूनियर स्तर पर लक्ष्मीपुर के अमरेश कुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय ने 100 मीटर और 600 मीटर में गोल्ड हासिल किया। जूडो 30 से 35 किलो भार वर्ग में शिवांगी, 35 से 40 किलो भार वर्ग में पूजा कंपोजिट विद्यालय गिरहिया बंजारी पट्टी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जूडो बालक में 30 से 35 किलो भार वर्ग में किताबुद्दीन कंपोजिट विद्यालय गिरहिया बंजारी पट्टी और 35 से 40 किलो भारवर्ग में इसी स्कूल के अमित ने स्वर्ण पदक जीता। लंबी कूद जूनियर में फरेंदा ब्लाॅक के अखिलेश ने गोल्ड जीता। गिरहिया बंजारी पट्टी ने क्रिकेट व लोकगीत में भी स्वर्ण पदक जिले के नाम किया। जूनियर खो-खो बालक और बालिका टीम ने सिल्वर मेडल जीता। प्राथमिक बालिका 50 मीटर में रंजना सदर ने सिल्वर बैडमिंटन डबल में भी सदर ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें