फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्राॅप सर्वे रैंकिंग में महराजगंज ने मारी बाजी, मंडल में पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। डिजिटल क्राप सर्वे की रैकिंग में महराजगंज को मंडल में पहला स्थान मिला है। वहीं जिले की मामले जनपद की रैंकिंग में 25वें स्थान पर जरुर है, लेकिन उसने मंडल के अन्य जनपदों को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश की डिजिटल क्रॉप सर्वे में महराजगंज जिले ने 68.02 प्रतिशत सर्वे पूरा कर 25वां स्थान प्राप्त किया है। जिले से नीचे 41 वें पायदान पर कुशीनगर 41वें, देवरिया 55 तो सबसे नीचे गोरखपुर 64 वें पायदान पर है।
जिले के 1077 गांव में सर्वे होना है 833593 की मैपिंग उपलब्ध है। कुल 779 ग्राम पंचायत में प्रक्रिया प्रभावी है। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों की जमीन और उस पर बोई गई फसल का ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार करने के लिए प्रभावी है। सर्वेयर मोबाइल एप और जीपीएस तकनीक से मौके पर जाकर फसल की फोटो और डेटा दर्ज किया जा रहा है। यह रिकॉर्ड किसान के आधार नंबर से जुड़ा होता है। इससे फसल बीमा और मुआवजा का दावा सटीक और तेजी से निपटाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें