फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रतियोगिता में महराजगंज का दिखा दबदबा

Tue, 19 Mar 2024 06:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस लाइन महराजगंज में चल रही अंतर्जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मंगलवार को भी महराजगंज जिले की धमक देखने को मिला। टेनिस सिंगल में महिला टीम ने संत कबीरनगर को 15-4 से हराया। इसी तरह पुरुष वर्ग में टेबल टेनिस, डबल्स व बास्केटबॉल में जीत दर्ज कर जलवा कायम रखा।
विज्ञापन

महिला टेबल टेनिस में महराजगंज के अलावा बहराइच संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर विजेता तो डबल्स में संतकबीरनगर, बहराइच, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर ने जीत दर्ज की।
महिलाओं हैंडबॉल बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, बस्ती, वालीबाल में महराजगंज, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती की टीम जीती। पुरुष वर्ग के टेबल टेनिस में गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, डबल्स में गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया व बास्केटबॉल में महराजगंज व बस्ती की टीम विजेता रही। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार ने मौजूद रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें