फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताइक्वांडो में 16 स्वर्ण सहित 27 पदक जीत मंडल में दूसरे स्थान पर रहा महराजगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण और 11 रजत पदक जीतकर मंडल में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिले के 27 खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता तीन से सात अक्तूबर तक गोरखपुर के सहजनवां स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित होगी।
विज्ञापन

28 सितंबर को गोरखपुर के सहजनवां स्थित भोलाराम मस्कारा मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महराजगंज के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में नीलू पांडेय, आराध्या पटेल, रितिका, वीर पांडेय और अजय भारती ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं सूरज विश्वकर्मा ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें