फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुंबई में नकली दवा बेचने के आरोप में महराजगंज का शख्स गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई की फार्मेसी से पकड़ी 30 लाख की दवा
विज्ञापन

इसी फार्मेसी से आरोपी दवाई खरीदकर आगे करता था सप्लाई
चंबा में पकड़े जाने पर आरोपी ने उगला था फार्मेसी का नाम
चंबा (मुंबई)। नकली दवा के मामले में मुंबई की एक फार्मेसी से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 30 लाख की दवाइयां जब्त की हैं। यह कार्रवाई केंद्रीय औषधि मानक ब्यूरो (सीडीएसओ) ने चंबा के दवा निरीक्षक की सूचना पर की। मुंबई की इसी दुकान से खरीदकर जाली लेबल चिपकाकर आरोपी मोहम्मद अहमद (गांव गोपालपुर डाकघर सुमाखोर जिला महाराजगंज) चंबा और मुंबई में नकली दवाई बेच रहा था। उसे 17 अप्रैल को चंबा में पकड़ा गया था। इस व्यक्ति ने चंबा के जुलाहकड़ी निवासी हरमीत को सैकड़ों प्रेगाबलिन कैप्सूल बिना बिल बेचे थे। जब इन कैप्सूलों को पकड़ा गया तो उसकी जांच करने पर वे नकली निकले। जिस कंपनी का ठप्पा लगा था, उस कंपनी ने उन्हें बनाने से ही किनारा कर दिया। जांच में उन कैप्सूलों का बैच नंबर कंपनी के गोदाम में मिला ही नहीं।
आरोपी को चंबा में पकड़ने के बाद उससे पूछा गया कि वह कहां से दवाई खरीदता था। तब उसने मुंबई की फार्मेसी का नाम बताया। इसकी जांच करने के लिए केंद्रीय औषधि मानक ब्यूरो को अवगत करवाया गया। उन्होंने अपनी टीम के साथ उस फार्मेसी में अपनी दबिश दी तो वहां पर 30 लाख की दवाई बिना बिल मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। इसकी जांच सेंट्रल ड्रग कंट्रोलर और मुंबई का दवा नियंत्रक विभाग कर रहे हैं। पकड़े गए आरोपी ने नकली दवाई मुंबई में भी बेचने की बात स्वीकारी है। जहां-जहां उसने यह दवाई बेची है, उसके बारे में मुंबई के दवा नियंत्रक को अवगत करवा दिया गया है। अब वहां पर इस मामले में अलग से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुंबई में जिस फार्मेसी से आरोपी ने दवाई खरीदी थी, वहां पर 30 लाख की बिना बिल की दवाई पकड़ी गई है। यह कार्रवाई सीडीएसओ की तरफ से की गई है।-मनीष कपूर, राज्य दवा नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें