फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मासिक रैकिंग में महराजगंज को मिला प्रथम स्थान

Sun, 09 Mar 2025 05:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस को माह फरवरी-2025 की मासिक रैंकिंग में आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण पर प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि थाने पर उपस्थित पीड़ित/शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। जनशिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है, जिसे उन संदर्भों को नियत समयावधि के अंतर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जांच के लिए जांचकर्ता अधिकारी की ओर से मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्वक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त समस्त संदर्भों की गहराई एवं निष्पक्ष जांच के लिए निरंतर पर्यवेक्षण उच्चाधिकारियों की ओर से किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें