फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रदेश के टॉप फाइव में महराजगंज जनपद शामिल

Sat, 17 Feb 2024 09:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निपुण परीक्षा आंकलन में महराजगंज जनपद कन्नौज के बाद प्रदेश की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। इस रैंकिंग के टॉप फाइव में गोरखपुर-बस्ती मंडल में महराजगज जनपद को छोड़ अन्य जिले को स्थान नहीं मिला है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सितंबर माह में ओएमआरसी पर कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं का निपुण परीक्षा आंकलन कराया था। परीक्षा में जनपद के करीब एक लाख 83 हजार परिषदीय विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड के आंकड़े के अनुसार प्रदेश की रैंकिंग में 83.26 फीसदी परिणाम के साथ महराजगंज दूसरे स्थान पर है। कन्नौज 84.31 फीसदी के साथ प्रथम, 83.03 फीसदी परिणाम के साथ बिजनौर तृतीय, वाराणसी 82.62 फीसदी परिणाम के साथ चौथे व 81.89 फीसदी परिणाम के साथ जिला अंबेडकर नगर पांचवें स्थान पर है। प्रदेश की रैकिंग में गोरखपुर-बस्ती मंडल में महराजगंज जनपद को छोड़ अन्य किसी भी जिले को टॉप फाइव जनपद में स्थान नहीं मिल पाया है।
डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह ने बताया कि बच्चों की निपुण क्षमता के आंकलन के लिए डायट ने भी 1011 परिषदीय विद्यालयों में आनलाइन टेस्ट कराया था। इसमें 26 हजार से अधिक छात्र-छात्रा शामिल हुए थे। इसमें से 73 फीसदी निपुण मिले हैं। 121 परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं जहां अध्ययनरत 80 फीसदी छात्र-छात्रा के निपुण मिलने पर इन विद्यालयों को भी निपुण घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें