फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज ने कप्तानगंज को एकतरफा मैच में 4-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज ने कप्तानगंज को एकतरफा मैच में 4-0 से हराया
विज्ञापन

जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में चल रही प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के मैदान पर जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मैच में मेजबान महराजगंज की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम कप्तानगंज को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हरा दिया।
मैच की शुरुआत से महराजगंज टीम के खिलाड़ियों ने दबदबा बना लिया। खेल के 10वें मिनट में महराजगंज के मुकेश सहानी ने मैदानी गोल दागकर कप्तानगंज टीम पर बढ़त बना ली। कुद देर बाद महराजगंज के सूर्य प्रताप ने गोल दागकर कप्तानगंज पर बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद भी महराजगंज के खिलाड़ियों ने ढिलाई नहीं की बल्कि दो गोल और दागकर कप्तानगंज पर 4-0 की एकतरफा बढ़त बना ली। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल रहे। निर्णायक प्रेमनायक, रवि नायक, अरुण गुप्ता और टीटू सिंह रहे। संघ के सचिव राम नक्षत्र गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर राजकेश्वर पांडेय, धर्मवीर पटेल, विपिन यादव, फखरे आलम, रमेश जायसवाल, आशीष गुप्ता, ऋषिकेश, वैभव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता कल से
कोठीभार। सिसवा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर 22 से 27 दिसंबर तक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें पहला मुकाबला बक्सर (बिहार) व पीपीगंज तथा दूसरा मुकाबला देवरिया और बिहार हॉस्टल के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें