फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय हॉल और स्टेडियम तैयार

Tue, 22 Jul 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत चौक पर 9.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महंथ दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय हॉल और स्टेडियम तैयार हो चुका है। स्टेडियम में 200 मीटर सिंथेटिक ट्रैक धावकों को अंतरराष्ट्रीय सुविधा का अनुभव देगा।
विज्ञापन

स्टेडियम में क्रिकेट पिच के साथ ही 200 दर्शकों की क्षमता वाला पवेलियन तैयार किया गया है। जल्द ही इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। नगर पंचायत के चौक बाजार में बहुद्देशीय हॉल व स्टेडियम का निर्माण पूरा करा लिया गया है। दो मंजिला भवन में दोनों तलों पर चार बैडमिंटन कोर्ट, एक बास्केटबॉल कोर्ट और तीन विशेष कक्ष बनाए गए हैं।
एक कक्ष में योग, दूसरे में जिम व अन्य विशेष भवन में अन्य इंडोर गेम खेले जा सकेंगे। बालक, बालिका व दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं। स्टेडियम में 200 मीटर सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया गया है जो जिले में कहीं और नहीं है। सिंथेटिक ट्रैक धावकों के लिए एक अलग अनुभव देगा जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ही संभव है।
विज्ञापन

इसके अलावा क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाने के लिए पवेलियन में 200 से अधिक दर्शकों के बैठने का इंतजाम किया गया है। परिसर में ग्रामीण क्षेत्र का पसंदीदा खेल वालीबॉल भी खेला जा सकता है। इस स्टेडियम को इतनी सुविधाओं उपलब्ध कराई गई हैं जितनी क्रीड़ा विभाग के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें