फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित-----------------

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा परीक्षा के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेेट तैनात
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 14 से 23 मई तक होने वाली मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए चार जोनल व सात सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। वे तैनाती वाले केंद्रों पर नजर बनाए रखते हुए परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने की कवायद करेंगे।
जिले में मदरसा शिक्षा परिषद के लिए 12 केंद्रों पर 4,264 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रथम व दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सदर, परतावल, सिसवां, निचलौल, नौतनवां, लक्ष्मीपुर व बृजमनगंज के खंड विकास अधिकारी को संबंधित ब्लॉक क्षेत्र में पड़ने वाले केंद्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं, सभी चार तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को संबंधित तहसील क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्र का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सभी जिम्मेदार परीक्षा अवधि में केंद्रों पर पहुंचकर उसकी शुचिता का पता लगाएंगे व अपनी रिपोर्ट भी देंगे।
विज्ञापन

--------------------------
पांच सचल दल भी परीक्षा पर रखेंगे नजर
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं उनके नेतृत्व में पांच सचल दल भी केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा की शुचिता को देखेंगे। प्रत्येक सचल दल में दो महिला एवं दो पुरुष शिक्षक भी तैनात रहेंगे।
---------------------------
परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र उपलब्ध कराएं जिम्मेदार
परीक्षा के लिए केंद्र बने मदरसों की लॉगिन आईडी पर संबंधित परीक्षार्थियों का प्रवेशपत्र, डेस्क स्लिप व उपस्थिति पत्रक भेज दिया गया है। केंद्र के जिम्मेदार प्रिंट निकालकर प्रवेशपत्र को हस्ताक्षरित करते हुए संबंधित मदरसों को उपलब्ध कराएं, जिससे मदरसे के जिम्मेदार समय से परीक्षार्थियों में वितरित कर दें।
विज्ञापन

----------------------------
मदरसा परीक्षा को शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ सचल दल के जिम्मेदारों को तैनात किया गया है। सभी जिम्मेदार अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करें।
- सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें