फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर के बालक व बालिकाओं ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर के बालक व बालिकाओं ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

महराजगंज। युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को सरदार पटेल इंटर कालेज सोंधी में आयोजन हुआ। इस स्पर्धा में लक्ष्मीपुर टीम की बालक व बालिकाओं ने कबड्डी प्रतियोगिता अपने नाम किया जबकि बालिका वर्ग में बड़हरा शिवनाथ व बालक वर्ग में मल्हनी फुलवरिया की टीम उप विजेता बनी।
प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोला क्षेपण बालिका वर्ग में रोशनी ने पहला, रंजना ने दूसरा तथा मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में मनीषा, प्रतिमा व निर्मला ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्र क्षेपण बालक वर्ग में विनय, शिवम व कृष्णा तथा गोला क्षेपण में सोनू, अखिलेश व प्रवीन ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन के दौरान खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य डॉ. आरपी चौधरी ने प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान व्यायाम प्रशिक्षक बृजेश यादव, यशवंत पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में कमलेश व मनीषा अव्वल
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में क्रमश: कमलेश, प्रवीण व सद्दाम, 200 मीटर में कमलेश, प्रवीण व कृष्णा, 800 मीटर में मनीष, संदीप व प्रवीन तथा 1500 मीटर में मनीष, जय सिंह व प्रवीन ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में मनीषा, रोशनी व बबिता तथा 200 मीटर में मनीषा, जूही व बबिता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें