फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा में लखनऊ ने जौनपुर को 10 विकेट से हराया

विज्ञापन
घुघली नारंग कालेज में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट के विजेता को सम्मानित करते नपं.अध्यक्ष संतोष ज
विज्ञापन
महज चार ओवर में ही टीम ने करन इलेवन को हराया
विज्ञापन

शानदार 17 रनों की पारी के लिए अंकित को घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच
विजेता लखनऊ 5 लाख और उपविजेता जौनपुर को 2.50 लाख रुपये का चेक सौंपा गया
महराजगंज। सोमवार की घुघली में जारी रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल लखनऊ ने जीत कर खिताब कब्जा जमा लिया। लखनऊ की टीम ने जौनपुर को बिना विकेट गंवाए महज चार ओवर में हरा दिया।
घुघली स्थित डीएवी नारंग इंटर काॅलेज के मैदान में जारी रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा का सोमवार की रात समापन हो गया। जौनपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में महज 33 रन ही बना सकी। लखनऊ की घातक गेंदबाजी का सामना जौनपुर का कोई खिलाड़ी न कर सका और एक के बाद एक विकेट धड़ाधड़ गिरे। आखिरी विकेट 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर गिरा। 34 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने बिना विकेट गंवाए महज चार ओवर में जीत हासिल कर लिया। शानदार 17 रनों की पारी के लिए अंकित को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित हुआ। जिसके अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल रहे। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा में प्रत्येक जनपद की टीमों ने भाग लिया, लेकिन लखनऊ व जौनपुर की टीम ने प्रत्येक मैच में जोरदार प्रदर्शन किया। फाइनल में लखनऊ ने अपनी उत्कृष्टता साबित की। उन्होंने विजेता लखनऊ की टीम को 5 लाख रुपये का चेक तो उपविजेता जौनपुर को 2.50 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विजेता व उपविजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को स्मृति चिह्न दिया गया। फाइनल के मैन ऑफ द मैच अंकित को फ्रिज व मैन आफ द सिरीज़ मोहम्मद शान को इलेक्ट्रिक बाइक दी गई। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने नारंग इंटर कालेज के प्ले ग्राउंड पर इस शानदार आयोजन के लिए दीपक गिरी व सुधीर यादव को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें