महराजगंज। समान अधिकार की मांग को लेकर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी एसोसिएशन का जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। एसोसिएशन के लोगों ने कहा कि लैब को बंद कर हम लोग आंदोलित हैं। इसके बाद भी शासन हमारी मांगों को नजर अंदाज कर रहा है।
कहा कि सरकारी अस्पतालों पर तैनात लैब टेक्नीशियन अभी भी काम कर रहे हैं। पैथालाजी रिपोर्ट दे रहे हैं, जो क्लीनिकल इस्टेबलिसमेंट एक्ट के नियम विपरीत है। कहा कि धरना प्रदर्शन के बाद भी जिला अस्पताल ब्लड बैंक एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात लैब टेक्नीशियन स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, जो ठीक नहीं है। कहा कि अगर इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को आयुष चिकित्सकों ने भी एमएलटी अर्थात मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी एसोसिएशन का सहयोग किया। उनके इस सहयोग के लिए एसोसिएशन ने आभार जताया। इस दौरान रंजीत कुमार गुप्ता, पुनीत शुक्ला, राशीद हुसैन, हेमचंद्र गिरी, सीबी गुप्ता, राधारमण, रमेश सिंह, वशिष्ट सिंह, कमलेश वर्मा, आशुतोष सिंह, राजशेखर, कुलदीप आदि मौजूद रहे।