फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो किशोरियों को लेकर फरार हुए प्रेमी, केस दर्ज

Wed, 16 Apr 2025 05:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दो किशोरियों को प्रेमी भगा ले गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना में 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार की सुबह 10 बजे अचानक लापता हो गई। परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा निवासी रीतेश उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। युवक और किशोरी के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध था, जिसे परिजनों ने स्वीकार नहीं किया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
दूसरी घटना में एक 15 वर्षीय किशोरी को उसी गांव का रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया कि मेरी बेटी को सोमवार की दोपहर करीब 12.45 बजे गांव का मोबिन अली भगा ले गया। पुलिस दोनों मामलों में अपहरण का केस दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, दोनों घटनाओं में युवकों की पहचान हो चुकी है, उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें