फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अश्लील वीडियो वायरल करने वाला प्रेमी गिरफ्तार

Sun, 26 Jan 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने एक युवती का दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, घुघुली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी से पहले युवती का अपने मायके में एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। प्रेम प्रसंग के दौरान आरोपी युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने वीडियो का इस्तेमाल युवती को ब्लैकमेल करने और उसे बार-बार दुष्कर्म के लिए मजबूर करने के लिए किया। युवती के पति को भी अश्लील वीडियो भेजकर उसकी शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद करने का प्रयास किया।
इस शर्मनाक घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति और परिवार की मदद से कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैक मेलिंग और सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धाराओं में मामला दर्ज किया। कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, आरोपी राहुल उर्फ मांगों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें