परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा बरईपार में सार्वजनिक नाली में कूड़ा फेंकने से मना करने पर दबंगों ने तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। बड़हरा बरईपार निवासी शीला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 22 जनवरी की रात लगभग आठ बजे बगल के रहने वाले एक व्यक्ति ने मेरे हैंडपंप के पास सार्वजनिक नाली में कूड़ा फेंक दिया। आरोप है मना करने पर आग बबूला हो गया और भाइयों के साथ मिलकर मेरे बेटे सुनील मद्धेशिया, सुशील मद्धेशिया व मेरी बेटी काजल को गाली गलौज देते हुए लाठी-डंडे से बुरी तरह से मारा पीटा। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर शैलेश उर्फ आकाश, सर्वेन्द्र और तुफानी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद