फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चढ़ावा चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग के लिए 13 को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा में आयोजित हुआ बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। 13 जुलाई को कलक्ट्रेट परिसर में प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदर्शन एवं जनसभा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को फरेंदा विधायक के कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की और मुख्य अतिथि के रूप में फरेंदा विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन फरेंदा विधानसभा प्रभारी राजन शुक्ला ने किया।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस 13 जुलाई को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि 13 जुलाई का प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक इसमें भाग लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। गांव-गांव और ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता जनसंपर्क कर लोगों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता के बीच मजबूत विकल्प के रूप में अपनी पहचान स्थापित करनी है।
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा प्रभारी राजन शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामनारायण चौरसिया, जिला महासचिव चंदन तिवारी, हरिराम कनौजिया, जिला सचिव अमरमणि पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पासवान, वरिष्ठ नेता चुन्नू दुबे, उदय प्रताप सिंह, संदेश जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें