फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्राकट्य दिवस पर पूजे गए देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा

विज्ञापन
विश्वकर्मा पूजा करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
महराजगंज। आश्विन माह कृष्ण पक्ष एकादशी को बुधवार को भगवान विश्वकर्मा का प्राकट्योत्सव मनाया गया। परिवहन निगम डिपो के वर्कशॉप, पीडब्ल्यूडी व जलकल भंडार गृह, विद्युत विभाग के वर्कशॉप में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर कामगारों ने उन्नति का आशीर्वाद मांगा। विभिन्न इंस्टीट्यूटों में भी पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशॉप धनेवा में सीनियर फोरमैन नवीन श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजन कर पं. अखिलेश्वर मिश्र ने पूजन कराया। कथा श्रवण कराते हुए उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, वास्तुकला, शिल्पकला, यांत्रिकी एवं तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। वह शिल्पकार, इंजीनियर, बढ़ई और तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के आराध्य हैं। स्वर्ग लोक, इंद्रपुरी अमरावती, पुष्पक विमान, द्वारका नगरी, इंद्र का वज्र, शिवजी का त्रिशूल, विष्णु का सुदर्शन चक्र और कुबेर का पुष्पक रथ के आदि शिल्पी वही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें