फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मत्स्य योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने लोक निर्माण अतिथि गृह में मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मत्स्य योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। मंत्री ने सर्वप्रथम मत्स्य कृषकों के केसीसी की जानकारी ली। इसके तहत प्रत्येक माह के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष कम आवेदन एवं केवल 62 मत्स्य पालकों को लाभ दिए जाने पर नाराजगी जताई और लक्ष्य को पूरा करने के लिए कैंप लगाकर केसीसी बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिम्मेदारों को चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार, एलडीएम भूपेंद्र नाथ मिश्र, सिंचाई खंड प्रथम विनोद कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें