फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आस्था और जयकारे के साथ भगवान गणेश को दी विदाई

विज्ञापन
गणेश प्रतिमा का को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु।
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल में स्थापित गणेश प्रतिमा का शनिवार की देर रात विधि-विधान से विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा निकलने के साथ ही नगर का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं, बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर और प्रसाद वितरित कर यात्रा में शामिल भक्तों का अभिनंदन किया। नगर के कई मोहल्लों से गुजरते समय लोग अपने घरों से बाहर निकलकर शोभायात्रा का दर्शन करते रहे।
गणेश प्रतिमा का विसर्जन देर रात धरमौली नहर में किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। इस दौरान गणेश भक्तों ने गणपति बप्पा से नगर की सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। श्यामदेउरवां पुलिस ने विसर्जन स्थल और यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया था। पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवक लगातार भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।
विज्ञापन

गणेश प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक नगर में धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा-अर्चना में शामिल होकर अपनी आस्था व्यक्त करते रहे। शनिवार की देर रात जब प्रतिमा विसर्जन हुआ तो भक्तों की आंखें नम हो गईं। विसर्जन यात्रा के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें