जनपद के सबसे नजदीक के एटीएस लखनऊ और वाराणसी में हैं
मैन्युअल नहीं व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस
महराजगंज। प्रदेश के व्यावसायिक वाहनों की मैन्युअल फिटनेस अब नहीं हो सकेगी। परिवहन विभाग ने इनके लिए एटीएस (आटोमेटेड ट्रेनिंग सेंटर) से कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के 13 केंद्र अनुमन्य किए गए हैं।
व्यावसायिक वाहन फिटनेस अब एटीएस से होगी। इसके लिए प्रदेश में सिर्फ 13 सेंटर मंजूर किए गए हैं। लेकिन मंजूर सभी एटीएस जनपद से दूर हैं ऐसे में 250 से 300 किमी चक्कर लगाना पड़ सकता है। अनुमन्य एटीएस में सबसे निकट की बात करें तो लखनऊ व वाराणसी के ऑटोमेटेड ट्रेनिंग सेंटर हैं। लेकिन दोनों की दूरी 250 किमी से अधिक है। ऐसे में फिटनेस के लिए लंबा चक्कर लगाने की दुश्वारी फिटनेस के लिए झेलनी होगी। प्रदेश के 13 जनपदों के एटीएस फिटनेस के लिए अनुमन्य किए गए हैं। इनमें वाराणसी, बरेली, झांसी, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, बिजनौर, कानपुर देहात, फतेहपुर, रामपुर, मीरजापुर, रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी, हरदोई का नाम शामिल हैं।
वर्जन
प्रदेश स्तर से एटीएस से फिटनेस जारी कराने की सूचना है। लेकिन अभी तक इसका लिखित आदेश कार्यालय को नहीं मिला है। आदेश पत्र मिलने पर यह प्रभावी होगा।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ