फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत 2416 वादों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत 2416 वादों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय में आयोजित हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दीवानी न्यायालय परिसर व सभी तहसीलों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 2,416 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज संजय कुमार डे ने किया।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रविनाथ, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र बहादुर प्रसाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय जगन्नाथ मिश्र, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय विश्वंभर प्रसाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ ललित नारायण झा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय प्रथम काशीनाथ गुप्ता, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय द्वितीय नीरज कुमार बख्शी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छांगुर राम, सिविल जज प्रवर खंड सत्यपाल सिंह प्रेमी ने दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में वादों का निस्तारण किया। सिविल जज अवर खंड शरजिल खान, न्यायिक मजिस्ट्रेट यशपाल वर्मा ने फौजदारी वाद का निस्तारण किया। सिविल जज अवर खंड फरेंदा गौरव प्रकाश ने फौजदारी वाद व मूल वाद का निस्तारण किया। समस्त राजस्व एवं चकबंदी न्यायालयों में 692 लंबित वादों तथा 328 प्री लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया गया। वन विभाग के 27 वादों का निस्तारण किया गया और 7,00,000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किया गया। बैंकों से संबंधित 605 वाद भी निस्तारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें