फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सचिवालय का ताला तोड़कर कंप्यूटर सेट सहित लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र के बांसपार नूतन में चोरों ने ग्राम सचिवालय को निशाना बनाया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने सचिवालय का ताला तोड़कर पंचायत सहायक कक्ष से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत कीमती सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शेषमणि गौतम ने थानाध्यक्ष भिटौली को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, चोर सचिवालय से इन्वर्टर, डबल बैटरी, यूपीएस, मॉनिटर, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस, प्रिंटर, फिंगर प्रिंट मशीन, वाई-फाई नेट फाइबर, लैपटॉप, बोर्ड मॉड्यूलर और अन्य तकनीकी सामान ले गए हैं। घटना की जानकारी सुबह सचिवालय खुलने पर हुई। मामले में थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। शीघ्र ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें