फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम से मांगी उल्टी दस्त केे मरीजों की सूची

Tue, 08 May 2018 12:44 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
एएनएम से मांगी उल्टी दस्त केे मरीजों की सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत सोमवार को सदर सीएचसी सभागार में एएनएम की बैठक हुई। इसमें अभियान के दौरान एएनएम द्वारा  किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही उनके द्वारा भरे गए प्रपत्र भी जमा कराए गए। 
विज्ञापन


सदर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को उल्टी, दस्त, डायरिया के अलावा अन्य संक्रामक बीमारियां हो सकती हैं। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एएनएम क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें। इस दौरान कोई बीमार मिले तो प्राथमिक उपचार करें और नजदीक के अस्पताल को सूचना दें। ताकि मरीज का त्वरित इलाज किया जा सके। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने कहा कि सभी एएनएम उपकेंद्रों पर माह के पहले और तीसरे बृहस्पतिवार को आशा और आंगनबाड़ी के साथ बैठक कर अगली माह की कार्ययोजना तैयार कर लें। बुधवार व शनिवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की बैठकें करें। इसमें गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दें। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि गांव में होने वाली बैठकों में महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी दें और परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत नसबंदी कराने पर मिलने वाली आर्थिक प्रोत्साहन राशि के बारे में भी बताएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें