महाराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय व समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को कांशीराम की जयंती मनाई गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने कांशीराम के जीवन पर प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि कांशीराम भारतीय राजनीति में सामाजिक परिवर्तन के प्रेरणा थे। उन्होंने बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण और उत्थान के लिए संघर्ष किया।1971 में उन्होंने दलित शोषित संघर्ष समिति बनाई, फिर बामसेफ संगठन की स्थापना की और 1984 में बहुजन समाज पार्टी की नींव रखी। इस अवसर पर समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, राष्ट्रीय सचिव रामचंदर बौद्ध, राज्य कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र प्रताप शाही उर्फ बब्बू शाही, शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. शेषनाथ, छात्रसभा के जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर समाज सुधारक कांशीराम की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि कांशीराम ने भारतीय राजनीति और समाज में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। गोष्ठी के दौरान गामा प्रसाद, नूर आलम, छेदी प्रसाद, विनोद सिंह, विराज अभिमन्यु, अकील शेख, तेजबहादुर पांडेय, कपिलदेव शुक्ला मौजूद रहे। संवाद