फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 करोड़ से बनेगी लाइब्रेरी, राष्ट्रीय स्तर की होगी व्यवस्था

Mon, 17 Mar 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भगवान बुद्ध के ननिहाल के रूप में ख्यातिलब्ध जनपद के लोग ज्ञान की प्राप्ति कर अपनी उत्कृष्टता का परिचय संपूर्ण राष्ट्र को देंगे।
विज्ञापन

इसे सार्थक बनाने के लिए नगरपालिका परिषद ने तैयारी प्रारंभ करते हुए 10 करोड़ रुपये से तैयार होने वाली लाइब्रेरी के लिए चौपरिया में एक एकड़ भूमि चिह्नित कर ली है। यहां बनने वाली लाइब्रेरी पूर्णतः डिजिटल व राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाओं से लैस होगी।
महराजगंज जनपद शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम स्थापित करने जा रहा है। नगर सृजन योजना के तहत शासन की तरफ से 10 करोड़ रुपये से डिजिटल लाइब्रेरी को मंजूरी दे दी है। नगर पालिका ने इसके लिए एक एकड़ भूमि नगर पालिका क्षेत्र के चौपरिया में निर्धारित कर लिया है जहां नए वित्तीय सत्र से राष्ट्रीय स्तर की डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य पुस्तकालय भवन में 45 मीटर चौड़ा व 120 मीटर लंबा हाल होगा, जिसमें छोटी-बड़ी स्क्रीन के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम की उपलब्धता रहेगी। बैठने के लिए बेहतर इंतजाम के साथ एसी युक्त सुविधा से परिपूर्ण होगा।
विज्ञापन

पुस्तकालय की दूसरी मंजिल पर स्मार्ट क्लास संचालन की व्यवस्था रहेगी जिसे किसी भी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से सीधा जोड़ा जा सकेगा।
पुस्तकालय परिसर में शौचालय और पेयजल के इंतजाम के साथ वाहन पार्किंग के लिए अलग प्रबंध होगा। चौपरिया राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निकट बनने वाला डिजिटल पुस्तकालय सीधे राष्ट्रीय लाइब्रेरी कोलकाता वेल्वेडियर एस्टेट से जोड़ा जाएगा जिसकी ख्याति राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं अंतरराष्ट्रीय पहचान है। नगर पालिका की तरफ से यह सौगात जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें