फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पनीर में स्टार्च कम मिला, दाल में मिलावट और दूध में फैट कम

Fri, 16 May 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर विभाग की ओर से सख्ती बरती जा रही है। एक साल में 365 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए, इसमें 175 नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले।
विज्ञापन

मिलावटखोर खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट में दाल, पनीर, दूध समेत 175 खाद्य पदार्थों का नमूना अधोमानक मिला। पनीर में स्टार्च कम मिला, दाल में मिलावट और दूध में फैट कम मिला। एक साल में 12 मामले सीजेएम न्यायालय में दाखिल हुए, जबकि 163 वाद एडीएम कोर्ट दाखिल किए गए।
इसमें 118 पर न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए 18,92,500 रुपये का जुर्माना लगाया। नियम के अनुसार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में गड़बड़ी आने पर वाद दाखिल किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर जिले स्तर पर अभी निर्देश नहीं आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि निर्देश आने के बाद आगे की जाएगी।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार, दूध, पनीर, खोआ या कोई भी खाद्य पदार्थ में मिलावट से सेहत को नुकसान होता है। दाल, दूध, पनीर या दूध से बने अन्य खाद्य पदार्थ में मिलावट से गुर्दा, हड्डी, नेत्र समेत शरीर के अन्य अंगों को नुकसान होता है। इसलिए खाद्य पदार्थ लेते समय सतर्कता बरतें।
आइसक्रीम फैक्ट्री से लिए तीन नमूने
महराजगंज। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा (।।) डाॅ. टीआर रावत के निर्देशन में बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद में आइसक्रीम फैक्ट्रियों में निर्माण प्रक्रिया में साफ-सफाई की स्थिति जांची। साथ ही तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्यालय के उद्योग विभाग कैंपस में संचालित इकाई में मिल्क कैंडी, मैंगो फ्लेवर, आइसकैंडी का और इंदिरानगर में संचालित इकाई से भी आइसक्रीम के नमूने लिए।
सिसवा ब्लॉक के गजरू टोला आइसक्रीम फैक्ट्री से चॉकोबार का नमूना लिया। उन्होंने कहा कि आइसक्रीम निर्माण में विशेष सावधानी और सफाई का ध्यान रखा जाए। कारोबारियों को फैक्ट्री संचालन का लाइसेंस नवीनीकरण कराने के लिए निर्देशित किया। कहा कि नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। टीम में रंजन श्रीवास्तव, हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें