फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुष्ठ के इलाज के रोगियों को नहीं पड़ेगा भटकना

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के अब कुष्ठ रोगियों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। राष्ट्रीय कुष्ठ रोग निवारण उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की शुरुआत की है। सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर कुष्ठ रोगियों की जांच, इलाज और देखभाल की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कुष्ठ रोग एक संक्रामक बीमारी है, जो माइकोबैक्टीरियम लेप्रोसी नामक जीवाणु से होती है। यदि समय से इसका उपचार शुरू कर दिया जाए तो यह पूरी तरह से ठीक हो सकता है। वर्तमान में इसका इलाज पीएचसी और सीएचसी और जिला अस्पताल में उपलब्ध है। अब नई व्यवस्था के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी फ्री इलाज और जांच की सुविधा मिलेगी। इसकी निगरानी के लिए समस्त सीएचसी अधीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्हें प्रत्येक सप्ताह में एक दिन अपने केंद्रों से जुड़े हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग को इसकी विस्तृत जानकारी सौंपनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें