फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पहुंडिहवा में तेंदुए का तांडव, मची रही चीख-पुकार

Wed, 20 Nov 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया टोला पछुडिहवां में तेंदुआ निकलने से ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। वन विभाग की टीम ने बांस की खूंटी में छिपे तेंदुआ को भगाने के लिए जेसीबी मशीन और पटाखों का सहारा ले रही है। तेंदुआ गांव से सटे पूरब में घनी झाड़ी में छिप गया। देर रात होने के कारण तेंदुआ की दहशत से ग्रामीण अपने अपने घरों में दुबके हुए हैं।
विज्ञापन

गांव में तेंदुआ पहुंचा तो भगदड़ मच गई। लोगों का शोरगुल सुनकर तेंदुआ बांस की खूंटी में छिप गया। बीते दिन तेंदुआ दिखा तो वन विभाग के जिम्मेदारों ने फिशिंग कैट बताकर किनारा कस लिया, लेकिन मंगलवार को तेंदुआ गांव में पहुंचा तो दहशत में लोग हो गए। गांव के उत्तरी छोर पर बांस की कोठी है। घने बांस होने के कारण उसी में तेंदुआ छिपा हुआ है।
करीब चार बजे गांव में आया और हमला करने के बाद बांस की कोठी में ही छिप गया। गांव के रामसमुझ यादव ने बताया कि तेंदुआ जब झपटा मारा तो रूह कांप गई। सब लोग चिल्लाने लगे, किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

सब कुछ लोग इधर-उधर भागने लगे। चिल्लाते हुए एक दूसरे को सुरक्षित करने लगे। महिलाएं बच्चों को घरों में बंद कर ली। शाम होने के बाद किसी तरह से लोगों ने राहत की सांस ली। देवीशंकर यादव ने बताया कि गांव में इस तरह वन्य जीव आते रहते हैं। इनसे बचाव का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है।
अमृत यादव, सुरेश यादव, अर्जुन, कन्हई आदि ने बताया कि तेंदुए को आने से दहशत का माहौल है। उधर, वन विभाग व स्थानीय पुलिस की ओर से लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही है। वन विभाग और स्थानीय पुलिस सुरक्षा को लेकर गांव में डेरा डाले हुए हैं। उत्तरी चौक रेंज के फारेस्टर जितेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि टीम गश्त कर रही है।
विज्ञापन

तेंदुए को जंगल की ओर से ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव के लोगों को सचेत किया गया है कि बाहर अकेले न निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें