फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत में मिला तेंदुए का शव, जांच में जुटा विभाग

Sun, 20 Jul 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
तेंदुए का मिला शव। 
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत मधवलिया वन रेंज के बसौली बीट के जंगल से सटे खेत में शनिवार को कुछ लोगों ने तेंदुए का शव देखा।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सुकरहर गांव का सिवान मधवलिया वन रेंज के बसौली बीट के जंगल से सटा हुआ है। गांव के कुछ लोग सुबह जंगल से सटे खेत में कार्य करने के लिए निकले थे। अभी वह एक खेत के पास पहुंचे थे। इसी बीच उनकी नजर खेत में पड़े तेंदुए पर पड़ी।
यह देख वह लोग सन्न हो उठे। उन लोगों के हलचल के बाद भी तेंदुए में कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने करीब जाकर देखा तो पता चला कि तेंदुए की मौत हो चुकी है। उसके बाद उन लोगों गांव लौट इसकी जानकारी अन्य को दी। तेंदुए का शव देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी पहले से ही ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय रही है।
इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण और मानव वन्यजीव संघर्ष की चुनौतियों को फिर से उजागर किया है। वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। मृत तेंदुआ मादा थी, जिसकी उम्र करीब 13 वर्ष थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें