फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत में बकरी चराने पर विवाद छह आरोपियों पर केस दर्ज

Sun, 20 Jul 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। ग्राम सभा रामपुर चकिया टोला करनौती में शुक्रवार को खेत में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर दूसरे पक्ष के एक युवक को चाकू मार दिया। एक महिला का हाथ तोड़ दिया गया। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामपुर चकिया टोला करनौती निवासी गुड्डी निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बकरी शुक्रवार को गांव के ही राम आसरे यादव के खेत में चली गई थी। इसी दौरान राम आसरे ने गाली-गलौज की थी। आरोप है कि रात में करीब 9.30 बजे करीब आठ लोग घर में घुस गए और चाकू और तमंचा दिखाकर डराया और मारकर हाथ तोड़ दिया।
बीच-बचाव में देवर संगम पर चाकू से हमला कर दिया तथा पति के सिर पर वार किया। शोर सुनकर लोग जुटे तो आरोपी मेरा मंगलसूत्र और घर में रखा सात हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गुड्डी, उनके पति पन्ने लाल, देवर संगम, देवरानी तारामती व बेटी रोशनी को इलाज के लिए सीएचसी परतावल पहुंचाया जहां गुड्डी व संगम की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गिरीश निवासी लक्ष्मीपुर कप्तानगंज कुशीनगर, राजन यादव निवासी नियमतापुर पिपराइच, गोरखपुर, राम आसरे यादव, किरन, द्रोपदी व विंद्रावती निवासी रामपुर चकिया टोला करनाैती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें