फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरी गांव के पास नदी किनारे झाड़ी में फंसा तेंदुआ

Mon, 17 Dec 2018 12:35 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
कजरी गांव के पास नदी किनारे झाड़ी में फंसा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवां। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के कजरी गांव के पास रविवार को सुबह तेंदुआ दिखा। इससे आसपास के गांव के लोगों में दहशत पैदा हो है। डर की वजह से ग्रामीण अपने बच्चों एवं मवेशियों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम भी लगा दी गई है। विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को बेहोश करने के लिए ट्रंकुलाइजर गन चलाने वाली टीम को लखनऊ से बुलवाया है। बताया जा रहा है कि टीम देर रात तक मौके पर पहुंच जाएगी। तेंदुआ रोहिन नदी के किनारे झाड़ी में फंसा है।
विज्ञापन


नौतनवां तहसील क्षेत्र के हरदी डाली गांव के लोग से अभी तेंदुए के दहशत से उबरे भी नहीं थे कि रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे एक तेंदुआ एक कुत्ते को देखकर गुर्राया तो कुत्ता भागने लगा। जिसे देखकर बकरी चरा रहे बच्चों ने शोर मचाया तो कजरी गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। वहां तेंदुआ दिखने पर इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर डीएफओ मनीष सिंह ने प्रशिक्षु डीएफओ अविनाश, लक्ष्मीपुर के क्षेत्रीय वनाधिकारी सरयू प्रसाद, मधवलिया के क्षेत्रीय वनाधिकारी जगरनाथ को उनके सहयोगी वन कर्मियों के साथ मौके पर भेज दिया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए उस पर जाल डाला लेकिन तेंदुआ जाल से निकल कर भाग गया। वह अब रोहिन नदी के किनारे झाड़ी में फंसा हुआ है। उधर, तेंदुआ दिखने की सूचना पर नौतनवां तहसीलदार नरेश चंद, नायब तहसीलदार रवि कुमार, नौतनवां, कोल्हुई, परसामलिक, बरगदवां थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारी फरेंदा  सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।डीएफओ ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए न केवल उस पर जाल डाल दिया गया है बल्कि वहीं पर पिंजड़ा भी रख दिया गया है। ताकि तेंदुए को आसानी से पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रयास यह किया जा रहा है कि तेंदुए को बेहोश किए बगैर ही पकड़ लिया जाए, लेकिन आसानी से पकड़ में न आने की दिशा में भी एहतियातन लखनऊ से ट्रंकुलाइजर गन चलाने वाली टीम को भी बुलाया गया है। देर शाम तक टीम आ भी जाएगी। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के पास ट्रंकुलाइजर गन तो है लेकिन उसे चलाने वाला कोई कर्मचारी नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें