फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों को दी योजनाओं की जानकारी

Mon, 17 Dec 2018 12:29 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रधानों को दी योजनाओं की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। गांवों में रहने वाले लोगों को शासन की ओर से संचालित योजनाओं का बेहतर लाभ मिले, इस मकसद से रविवार को जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज खेल मैदान में प्रधान सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें ग्राम प्रधानों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने प्रधानों से आह्वान िकया कि शासन की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में गांव के लोगों को भी जानकारी दें। ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने गांवों में स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


   उन्होंने कहा कि अगर गांव में बेहतर स्वच्छता रहे तो संक्रामक रोग पर नियंत्रण लगाया जा सकता है।  जेडी स्वास्थ्य गोरखपुर मंडल डॉ. ए.के. चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत उपकेंद्रों एवं ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों के लिए फंड के उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के  लाभ के लिए ग्राम प्रधान अपने दायित्व का निर्वहन करें। ग्रामीण क्षेत्र में मातृ एवं शिशु मृत्यु की सूचना के कारणों की समीक्षा की जाए। राजस्व ग्राम में स्वास्थ संबंधीत  कार्यक्रम जैसे मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ, टीकाकरण, पोषण, पोषण, किशोर स्वास्थ्य एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार प्रसार व योजना से ग्रामीण जनता का लाभ की जानकारी दी। डॉक्टर आईए अंसारी ने मिजिल्स रूबेला व आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें