फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए का आतंक, घर से निकलने में डर रहे ग्रामीण

Wed, 08 Jan 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर जंगल के किनारे स्थित ग्राम पंचायतों के लोगों को अब भी तेंदुए का भय सता रहा है। लोग खेत की तरफ अकेले जाने से डर रहे हैं। दूसरी तरफ वनकर्मियों की टीम तेंदुए की तलाश में लगी है, लेकिन तेंदुए और उसके शावकों का कहीं पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बीते दिनों कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली के मस्जिद में अचानक घुसकर तेंदुए ने चार लोगों को घायल कर दिया था। बाद में जाल में फंसाने के दौरान तेंदुए की मौत हो गई थी। अभी इस घटना से स्थानीय लोग उबरे भी नहीं थे कि सोंधी स्थित सरदार पटेल इंटर काॅलेज और मझौली के निकट ग्रामीणों ने दो शावकों सहित एक तेंदुए को घुमते देखा।
सूचना पाकर पहुंचे वन कर्मियों ने छानबीन की। रेंजर वेदप्रकाश शर्मा ने लोगों से जानकारी ली, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल सका। तेंदुए के चलह-कदमी से गांव के लोग सतर्क हो गए और बच्चों तथा मवेशियों को घरों के भीतर सुरक्षित रखने लगे हैं। ग्रामीण खेत की तरफ जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

रेंजर लक्ष्मीपुर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत सोंधी और मझौली सहित जंगल के किनारे स्थित गांवों में वनकर्मियों की टीम लगी हुई है। संभावना है कि तेंदुआ और उसके शावक जंगल में वापस चले गए हों, क्योंकि उनका कहीं भी सुराग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें