फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ढेकही गांव में देर रात दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Fri, 20 Jun 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरैना। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ढेकही में बुधवार की रात ग्रामीण उस समय दहशत में आ गए, जब पूर्व प्रधान सुनील मौर्य के घर के पास तेंदुआ नजर आया। पूर्व प्रधान सुनील मौर्या ने बताया कि रात को भोजन करके बरामदे में परिवार के साथ बैठे थे।
विज्ञापन

उसी वक्त दरवाजे के पास तेंदुआ नजर आया। उसको देखकर हम लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसे सुनकर घर के अगल-बगल के लोग भी शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर तेंदुआ गांव के बाहर सिवान होते हुए परसौनी बुजुर्ग गांव की तरफ चला गया।
ग्रामीण तेंदुए का पीछा करते हुए परसौनी बुजुर्ग सिवान में पहुंचे, मगर तेंदुआ तेजी से आगे निकल गया। तेंदुआ का पदचिह्न देखकर ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ गांव से पश्चिम की तरफ परसौनी बुजुर्ग गांव के सिवान की ओर निकल गया है। तेंदुआ नजर आने की सूचना से ढेकहीं गांव ही नहीं बल्कि मठिया, मंगलपुर, पटखौली, बेलवा तिवारी, बांसपार मिश्र, अमसहा, अमसही, शीतलापुर, मेदनीपुर, चौमुखा सहित दर्जन भर दर्जन भर गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। डिप्टी रेंजर कासिम अली ने बताया कि हमें अभी तक उस क्षेत्र से इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें