फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रात में दिखा तेंदुआ, शोर मचाने पर भागा

Thu, 14 Sep 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। सेमरहवा गांव में मंगलवार की रात में भी तेंदुआ आया लेकिन कोई नुकसान नहीं पहुंचा सका। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में चला गया। तेंदुए द्वारा महिला को मारने के बाद से लोगों को भय सता रहा है। पूरी रात जागकर लोग तेंदुए से बचाव में लगे रहते हैं।
विज्ञापन


सेमरहवा में तेंदुआ को आने का क्रम जारी है। रविवार रात में आया तो वह दो बकरियों को निशाना बनाया जिसमें एक को मार डाला तथा दूसरे को घायल कर दिया। परिजनों तथा ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह जंगल में चला गया। सोमवार की रात में साढ़े ग्यारह बजे महातम के दुकान के पास तेंदुआ दिखा। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो भाग गया। मंगलवार की लगभग बारह बजे त्रिलोकी के घर पर उनके दरवाजे तक आ गया था। लोग छत पर थे देखे तो शोर करने लगे उसके बाद ग्रामीण लाठी डंडा लेकर दौड़े तब जाकर जंगल की तरफ गया। गांव के मोलहू, धर्मराज, हरिलाल, रामजीत, वीरेंद्र, महेंद्र यादव यादव लोगों ने बताया कि पूरी रात पहरा देना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान उपेन्द्र यादव ने बताया कि पूरे रात ग्रामीणों के साथ गांव की रखवाली करना पड़ रहा है। तेंदुआ प्रत्येक दिन रात में गांव में आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें