फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर कैथवलिया गांव में घुसा तेंदुआ, हमले में चार घायल

Wed, 20 Dec 2017 12:17 AM IST
महराजगंज (ब्यूूूराो)
विज्ञापन
समस्‍या - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। कोल्हुई थाना क्षेत्र लक्ष्मीपुर कैथवलिया गांव में मंगलवार की भोर तेंदुए के घुस आने से अफरा तफरी मच गई। तेंदुए ने हमला कर तीन को जख्मी कर दिया। हमले के शिकार बुजुर्ग को बचाने के में एक युवक और घायल हो गया। सभी घायलों का इलाज सीएचसी लक्ष्मीपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर वन क्षेत्र से मंगलवार को एक तेंदुआ भटक कर ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर कैथवलियां गांव के पूरब स्थित पोखरे के पास पीपल के पेड़ के नीचे आ पहुंचा। इसी दौरान 17 वर्षीय विनय शौच करने के लिए उक्त पोखरे के पास पहुंचा। तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर शोर मचाते हुए वह गांव की तरफ भागा। उसके पीछे ही तेंदुए ने भी गांव का रुख कर लिया। अपनी झोपड़ी के सामने बैठे विक्रम 60 पर भी उसने हमला कर दिया। बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में समाज सेवी आजाद तिवारी भी गिरकर जख्मी हो गए। इसी दौरान सायकिल से जा रहे रामपत उर्फ राम प्रसाद 26 भी तेंदुए के हमले में घायल हो गए। इसके बाद तेंदुआ गांव के ही मोहित के घर में घुस गया। मोहित के घर वालों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान गांव में अफरा तफरी मची रही। कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वन कर्मियों की टीम तुरंत रवाना कर दी गई, जिससे तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली। तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें