फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने एसपी कार्यालय पर किया प्रर्दशन

Tue, 19 Dec 2017 12:12 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लाेग। - फोटो : महराजगंज
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को काली मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन पनियरा ब्लाक पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय पर प्रर्दशन किया और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी गांव में काली मंदिर पर जाने वाले सड़क कुछ लोग अतिक्रमण कर लिए हैं, जिसे तत्काल हटाया जाए। संगठन के पनियरा ब्लॉक अध्यक्ष रामअशीष ने कहा कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मंदिर के रास्ते पर अवैध निर्माण कर अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है, जिससे गांव के लोगों को काफी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि पनियरा थाना क्षेत्र के कई गांव में कच्ची शराब बनाने का कारोबार तेजी पर किया जा रहा है लेकिन पुलिस द्वारा इस पर नियंत्रण नहीं लगाया जा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं पनियरा थानाध्यक्ष द्वारा संगठन के लोगों का भी उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 21 दिसंबर से संगठन सभी पदाधिकारी जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने आंदोलन करेंगे। इस मौके पर संगठन के घिसीयावन यादव, बेचू प्रसाद, बाबूराम, रामधनी, रामकेश, चंद्रिका, अधारे, राजमती, आरती, पार्वती, गुडिया, प्रभावती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें