तेंदुए ने बछड़े को बनाया शिकार
नौतनवां। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल से सटे सेमरहवा गांव के भठवा टोले पर शुक्रवार की देर रात तेंदुए ने एक बछड़े को निवाला बनाया। गांव के लोग दहशत में हैं कि कहीं तेंदुआ फिर से गांव में न पहुंच जाय।
जानकारी के मुताबिक सेमरहवा गांव के भठवा टोले पर उमाशंकर के घर रात में आकर तेंदुए ने एक गाय के बछड़े को मारकर अपना शिकार बनाया। जब लोगों को पता चला तो शोर मचाया और तेंदुआ जंगल में चला गया।
उत्तरी चौक रेंजर मोहन कुमार सिंह ने बताया कि वनकर्मियों को गश्त तेज करने का निर्देश दिया गया। गांव के लोगों से अपील है कि सचेत रहें। अकेले वन की ओर न जाएं।