फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में घुसे तेंदुए ने नीलगाय पर किया हमला, गांव में दहशत

Sat, 14 Oct 2023 11:46 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

महराजगंज जिले में तेंदुए ने गांव में आतंक मचा रखा हुआ है। वह देर रात घर के अंदर काफी देर तक उत्पात मचाए रखा। जिससे घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वही के अंदर सो रहे दो महिला और एक बच्चे ने बेड और दीवार के बीच में छिपकर किसी तरह जान बचाई।
 
विज्ञापन
महराजगंज में दहशत - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में निचलौल क्षेत्र के करमहिया गांव में शुक्रवार आधी रात को तेंदुआ से जान बचाकर नीलगाय आबादी की ओर भागते हुए एक घर के अंदर घुस गई। फिर भी नीलगाय तेंदुए की हमले से नहीं बच सकी। क्योंकि तेंदुए ने नीलगाय का पीछा करते हुए घर में घुस हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इस दौरान तेंदुए ने घर के अंदर काफी देर तक उत्पात मचाए रखा। जिससे घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वही के अंदर सो रहे दो महिला और एक बच्चे ने बेड और दीवार के बीच में छिपकर किसी तरह जान बचाई।

घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम पदचिन्ह, खून और बाल जुटाकर जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें