फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बकरी चरा रही बच्ची पर तेंदुए का हमला

Wed, 21 May 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलहरिया में मंगलवार की दोपहर बकरी चरा रही एक नौ साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बच्ची को सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। वन विभाग ने लोगों जंगल के किनारे न जाने की सलाह दी है।
जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलहरिया गांव निवासी धर्मेंद्र की नौ वर्षीय पुत्री इस्तिमा गांव जंगल के पास बकरी चरा रही थी। तभी अचानक एक तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर उस पर टूट पड़ा। इस्तिमा की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े, जिससे तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। हमले में बच्ची के कंधे और गर्दन पर मामूली खरोचें आई हैं। उसे तत्काल सीएचसी लक्ष्मीपुर लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. बीके शुक्ल ने बताया कि बच्ची खतरे से बाहर है। मगर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि तेंदुआ संभवतः शिकार की तलाश में जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र के पास आ गया था।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल के किनारे न जाएं और सतर्क रहें। क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें