फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन 15वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। अंतश्रडलीय स्थानांतरण, डीपीसी जारी करने, वाहन भत्ता बढ़ाने और ग्रेड पे में बदलाव समेत विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन मंगलवार को 15वें दिन भी जारी रहा। लेखपालों ने आठ अक्तूबर से सभी ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि राजस्व परिषद ने मांगों पर अमल के लिए 45 दिन का समय मांगा था। यह अवधि बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के बावजूद मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। फिलहाल 27 हलकों का काम प्रभावित है।
उन्होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में आठ अक्तूबर से सभी लेखपाल अपने-अपने हलकों से जुड़े ऑनलाइन कार्यों का पूरी तरह बहिष्कार करेंगे। लेखपाल संघ ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें