ठूठीबारी। नशीली दवा कारोबार में संलिप्त एक नेपाल और एक भारतीय युवक को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एसएसबी रोड भरवलिया से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1064 नशीली दवा बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 22वीं वाहिनी एसएसबी ठूठीबारी जी कंपनी व थाना ठूठीबारी पुलिस की संयुक्त टीम ने दिलीप हरिजन उम्र 20 निवासी हरपुर, थाना पिपरहवा, जनपद नवलपरासी नेपाल और मंजेश गुप्ता उम्र 22 निवासी सिंदुरिया, महाराजगंज को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपियों के पास से 904 प्रोक्सीमैक कैप्सूल 160 कैप्सूल प्रोक्सोको इस्पास व तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई।
इस संबंध निचलौल क्षेत्राधिकारी रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना ठूठीबारी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।