फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक किया गया वितरित

Fri, 11 Apr 2025 07:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भाजपा के भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सुकठिया स्थित हनुमान मंदिर परिसर की सफाई की। उन्होंने गांव चलो, वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत आम जन से संपर्क साधते हुए सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किया।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा का मूल एजेंडा विकास है और यही कारण है कि पार्टी ने प्रदेश और देश में विकास की एक नई इबारत लिखी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में भारत एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बन चुका है और अब वह दुनिया का नेतृत्व करने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने बताया कि भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में इसे तीसरे स्थान तक ले जाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी, डॉ. शांति शरण मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानंदन पटेल, श्याम नारायण यादव, वीरेंद्र लोहिया, अजय पटेल, अशोक त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें