फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ता के पिता की हत्या के खिलाफ वकीलों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो कैप्शन : नौतनवा में प्रदर्शन कर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपते अध्यक्ष राजेश कुमा
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर में अधिवक्ता के पिता की दिनदहाड़े हत्या किए जाने की घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। घटना के विरोध में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय को सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि गोरखपुर में अधिवक्ता के पिता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। घटना से प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। ज्ञापन के माध्यम से मृतक के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के साथ उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही मृतक के अधिवक्ता पुत्र को 50 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है।
अधिवक्ताओं और उनके परिवार के सदस्यों की जान-माल एवं सम्मान की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाया जाए तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू किया जाए। इस दौरान बार के मंत्री अजीत मणि त्रिपाठी, रेवेन्यू बार के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व मंत्री सतीश चंद दुबे, प्रमोद चौहान, शशांक त्रिपाठी, सनत त्रिपाठी, उमाकांत विश्वकर्मा, विजय कुमार, परवीन, गणेश शंकर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने नौतनवा थाने पर किया प्रदर्शन
नौतनवा। गोरखपुर में अधिवक्ता के पिता की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को नौतनवा थाने पर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को नौतनवा तहसील के समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और दोपहर बाद सड़क पर उतरे। तहसील मुख्यालय से शासन, प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए नौतनवा थाने का घेराव कर अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह को सौंपा और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें