नौतनवा। रजिस्ट्री बैनामा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा फ्रंट आफिस खोले जाने के प्रस्ताव के विरोध में बृहस्पतिवार को नौतनवा तहसील में भी अधिवक्ताओं प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय एवं न्यायालय का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि सरकार अधिवक्ता विरोधी मानसिकता के साथ कार्य कर रही है। अधिवक्ताओं के अधिकारों का अल्पीकरण किया जा रहा है, जिसे अधिवक्ता संघ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
फ्रंट आफिस खोलने का सरकारी प्रस्ताव भविष्य में न सिर्फ अधिवक्ताओं बल्कि आम जनमानस के लिए भी मुसीबत का सबब बनेगा। यदि जल्द सरकार बैकफुट पर नहीं आई तो जिम्मेदार इसका अंजाम भुगतने को तैयार रहें। इस दौरान अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, सचिव दयानंद यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, मनोज मिश्रा, साधु शरण, विभूति यादव, रेयाज अहमद, राजेश श्रीवास्तव, संतोष पांडेय मौजूद रहे।